Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

नीतू कपूर ने दिवंगत पति ऋषि कपूर को किया याद

अपने लंबे और शानदार करियर में ऋषि ने न सिर्फ रोमांस का चेहरा बदला बल्कि कॉमेडी, इमोशन और ड्रामा के हर रंग को पर्दे पर जिया। यही वजह है कि आज भी दर्शक उनकी फिल्मों को उसी प्यार और उत्साह के साथ देखते हैं।

04 Sep 2025

नीतू कपूर ने दिवंगत पति ऋषि कपूर को किया याद

ऋषि कपूर, भारतीय सिनेमा का वह नाम, जिनकी मुस्कान, अदाकारी और जीवन से भरपूर अंदाज आज भी लाखों दिलों को रोशन करता है। उन्हें हमेशा उन सितारों में गिना जाएगा, जिनका जिक्र पीढ़ियों तक होता रहेगा। अपने लंबे और शानदार करियर में ऋषि ने न सिर्फ रोमांस का चेहरा बदला बल्कि कॉमेडी, इमोशन और ड्रामा के हर रंग को पर्दे पर जिया। यही वजह है कि आज भी दर्शक उनकी फिल्मों को उसी प्यार और उत्साह के साथ देखते हैं।

4 सितंबर को ऋषि कपूर की जयंती है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने उन्हें बड़े ही भावुक अंदाज में याद किया। नीतू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ऋषि कपूर का सबसे प्यारा रूप झलकता है। यह वीडियो उनके लाइव शो 'खुल्लम-खुल्ला विद ऋषि कपूर' से लिया गया है। इस शो में ऋषि का बिंदास और मजाकिया अंदाज देखने को मिलता है, जिसे देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाए।

वीडियो में उनके बेटे रणबीर कपूर समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां ऋषि की तारीफ करते नजर आते हैं। सभी ने एक सुर में माना कि ऋषि कपूर न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक शानदार इंसान भी, जो अपनी ऊर्जा और बातों से हर माहौल को रोशन कर देते थे। इस वीडियो के साथ नीतू ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, जन्मदिन मुबारक हो।" इन शब्दों के साथ उन्होंने एक बार फिर यह जताया कि भले ही ऋषि कपूर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, उनकी हंसी और उनकी मौजूदगी हमेशा परिवार और चाहने वालों के दिलों में ज़िंदा रहेंगी।

गौरतलब है कि ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल, 2020 को हुआ था। वे कैंसर से लंबे समय तक जूझते रहे और न्यूयॉर्क से लेकर मुंबई तक उनका संघर्ष जारी रहा। लेकिन इस संघर्ष के बीच भी उन्होंने कभी अपनी मुस्कान और जिंदादिली को कम नहीं होने दिया। यही कारण है कि आज भी उनका नाम आते ही हर किसी की आंखें नम और होंठ मुस्कुरा उठते हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नीतू कपूर ने दिवंगत पति ऋषि कपूर को किया याद
अपने लंबे और शानदार करियर में ऋषि ने न सिर्फ रोमांस का चेहरा बदला बल्कि कॉमेडी, इमोशन और ड्रामा के हर रंग को पर्दे पर जिया। यही वजह है कि आज भी दर्शक उनकी फिल्म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News